खटटे डकार आने के कारण

By: Jan 14th, 2017 12:15 am

गलत तरीके के खान-पान के अलावा इसके और भी बहुत से कारण हो सकते हैं। डकार आना वैसे तो सामान्य क्रिया है, लेकिन इससे खुद को तो परेशानी होती ही है, दूसरों के सामने भी शर्मिंदा  होना पड़ सकता है…

खाना खाने के बाद कुछ लोगों को डकार आने की परेशानी होती है। इसका कारण पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी का होना है। गलत तरीके के खान-पान के अलावा इसके और भी बहुत से कारण हो सकते हैं। डकार आना वैसे तो सामान्य क्रिया है, लेकिन इससे खुद को तो परेशानी होती ही है, दूसरों के सामने भी शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आइए जानें आखिर क्या-क्या वजह हो सकती हैं डकार आने की और इसके घरेलू उपचार।

कब्ज- पेट साफ  न होना और कब्ज रहना भी डकार आने का कारण हो सकता है। डकार से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि पहले पेट की परेशानी को दूर करें।

गलत खान-पान – कई बार गलत खान-पान होने के कारण भी यह परेशानी आ सकती है। बासी खाना, तली हुई चीजें,फास्ट फूड, स्पाइसी खाना, कोल्डड्रिंक भी इसकी वजह हो सकती है। अच्छा और हेल्दी भोजन ही खाएं।

पेट की गड़बड़ी या अपच- खाना सही तरीके से न पचना और भूख कम लगने से भी यह परेशानी आ सकती है। पाचन प्रक्रिया अच्छी होगी तो खाना पच भी जाएगा और डकार भी नहीं आएंगे।

पेट में गैस – खाना खाते वक्त बातें करना या जरूरत से ज्यादा पेट भर कर खाना खाने से भी पेट में गैस बनती है। इससे सारा दिन डकार आने की परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें कि पेट में गैस न बने।

खाना ठीक से न चबाना- जल्दी-जल्दी खाना चबाने से भी डकार आने की परेशानी हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबा कर ही खाएं।

घरेलू उपचार ः दही भोजन के पाचन  में सहायक होता है। इसमे मौजूद बैक्टीरिया पेट तथा आंतों से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने मे सहायक है। छाछ या लस्सी  का प्रयोग भी लाभप्रद साबित होता है। काला जीरा पाचन तंत्र को शांत रखता है और कुदरती तौर पर डकार की समस्या को कम करता है। इसे ऐसे ही खाया जा सकता है या सलाद में डाला जा सकता है। लगातार डकार आने पर पुदीने की पत्तियों को चाय में मिलाकर पिएं जल्द ही परेशान करने वाली डकारों से निजात मिल जाएगी। सौंफ  पेट से संबंधित समस्याओं के लिए लाभदायक होती है। इसके सेवन से पेट में वायु की शिकायत खत्म होती है। धनिया न सिर्फ  खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि लगातार आ रही डकारों की समस्या को भी ठीक करता है। यदि आपको लगातार डाकारें आ रही हों तो धनिया का एक डंठल चबा लें। जल्द ही डकार आना बंद हो जाएंगे। नींबू का रस भी लगातार डकार आने की समस्या को ठीक करता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App