चने में मजबूती, अनाज में सुधार

By: Jan 18th, 2017 12:04 am

इंदौर— स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में आज उपलब्धता कम रहने तथा दाल मिलों की खरीदी से चने के भाव बीते कारोबार दिवस की तुलना में 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल मजबूत रहे। दालों में कामकाज सामान्य रहा। चना दाल के भाव 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए। मंडी में आज 300 बोरी गेहूं आया, जबकि मक्का की आवक करीब 200 बोरी की रही। चना काटा 6800 से 7000, देशी 6400 से 6500, डबल डालर चना 1000 से 11000, मसूर 4600 से 4650, मीडियम 4000 से 4100, मूंग 4700 से 4800, मीडियम 4100 से 4200, तुअर्र अरहरी निमाड़ी 4000 से 4100, महाराष्ट्र सफेद तुअर 4600 से 4700, उड़द 6100 से 6200, मीडियम 5500 से 5700 रुपए प्रति क्विंटल।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App