चुनावों को महिला मोर्चा तैयार

जोगिंद्रनगर – भारतीय जनता पार्टी के सशक्त महिला, सुदृढ़ कमल अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जोगिंद्रनगर मंडल महिला मोर्चा की एक बैठक किसान भवन में प्रधान संतोष सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान विधायक ठाकुर गुलाब सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मोर्चा की प्रधान संतोष सोनी ने बताया कि महिला मोर्चा ने मंडल के 127 बूथों के 30 शक्ति केंद्रों में सशक्त महिला, सुदृढ़ कमल अभियान के तहत पांच-पांच नई महिलाएं मोर्चा में जोड़ी तथा उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में महिला मोर्चा अहम रोल अदा करेगा। वहीं विधायक ठाकुर गुलाब सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत आज हर घर में रसोई गैस मुहैया करवाई जा रही है तथा गर्भवती महिला को 6000 रुपए की राशि का भी प्रावधान कर दिया है। बैठक में प्रदेश सचिव रमिता राही ने महिलाओं को हर कार्यक्रम भाग लेने को कहा। इस अवसर पर महिला कुंती ठाकुर, रीता ठाकुर, अंजु रानी, मीरा ठाकुर, माया देवी, सविता शर्मा, अंजना देवी, निर्मला देवी, रीता देवी, अंजना शर्मा, सुशीला शर्मा, सावित्री शर्मा, बीना शर्मा, मन्ना देवी, सैना देवी सहित सकीना देवी आदि उपस्थित रहीं।