जोगिंद्र सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी

बीबीएन —  भारतीय जनता पार्टी दून मंडल किसान मोर्चा द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम चंद ठाकुर ने लेही के पोला राम, दसोरामाजरा के वीरेंद्र ठाकुर, बडलग के हरीश सैन, बगूवाला के नरेश मेहता को दून मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बधौनीघाट के संजय शर्मा, कुड़ांवाला के जोगिंद्र सिंह मेहता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मलगण के बुद्ध राम, मंधाला के प्रिंस मेहता, किशनपुरा के धर्मपाल, सौड़ी के लाल चंद व टाली के प्रेम चंद दर्दी को सचिव बनाया गया है। डबरा के कर्म सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष व ठाणा के अवतार सिंंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केहा के प्यारे लाल को कार्यलय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में रामलोक, राकेश कुमार, शिव राम खरयाणा, लाजपत वर्मा, किशोरी लाल जगजीत नगर, प्रीतम सैणी व जय सिंह को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में राधा कृष्ण, प्रेम चंद, सोहन लाल, मेहर चंद, मोहन सिंह, प्रदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, ज्ञान चंद, हंसराज, खेम चंद, रामेश्वर दास, राजेंद्र कुमार, भगत सिंह, मनोहर लाल, देशराज, रामलोक शर्मा, निक्कू राम, रामलाल, प्रेम चंद, रामप्रताप, शिव कुमार, सीता राम, विजय कुमार, बलदेव, विकास कुमार, नरेंद्र, चरण सिंह, अशोक कुमार, राम सरण, गुरजीत सिंह, लज्जा राम, दीवाना चंद, भाग सिंह, सोनू पट्टा, रणजीत कुमार, भाग सिंह बहमंडी, कुलदीप कुमार, शिव लाल, सुर्जन सैणी, नंदलाल, मान सिंह, कमल कुमार, सतपाल व मेहर चंद डबरा शामिल हैं।

किसान प्रहरी किए जाएंगे नियुक्त

दून भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम चंद ठाकुर ने बताया कि आठ तारीख को साई में मोर्चे की बैठक रखी गई है, जिसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी और हलके के प्रत्येक बूथ पर पांच किसान प्रहरी नियुक्त करने की भी शुरूआत की जाएगी। प्रेम चंद ने कहा कि किसान मोर्चा के तमाम पदाधिकारी व सदस्य काम में जुट जाएं और भाजपा के मिशन 50 प्लस को सफल बनाने के लिए जोर लगाएं।