दिल्ली में कोहरे से ट्रेन सेवा प्रभावित

By: Jan 24th, 2017 12:02 am

नई दिल्ली— राजधानी दिल्ली में कोहरे के कारण सोमवार सुबह दृश्यता का स्तर कम होने से रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। कोहरे के कारण 30 ट्रेन देरी से चल रही हैं और सात ट्रेनों का समय बदला गया है, जबकि एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया। दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App