नंद लाल आचार्य रविदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

By: Jan 31st, 2017 12:01 am

हमीरपुर —  रविदास महासभा की राज्य इकाई के चुनाव सोमवार को ओंकार सिंह भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इन चुनावों में राज्य अध्यक्ष संजीव नागवान को चुनाव पर्यवेक्षक और सुरेंद्र कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसहमति से नंद लाल आचार्य को प्रदेशाध्यक्ष, रंगी राम भट्ठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतेंद्र पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन कुमार को महासचिव, राजेश हीर को मुख्य संगठन सचिव, किशोरी लाल को संगठन सचिव, राजकुमार हीर को कोषाध्यक्ष, बलविंद्र सिंह को प्रेस सचिव, दलवीर सूर्य को संरक्षक, काशी राम भाटिया को सलाहकार, राम कुमार को मुख्य सलाहकार, अनूप भाटिया को कानूनी सलाहकार, पूर्ण भाटिया को संयोजक व ओंकार सिंह भाटिया को मुख्य संरक्षक चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्यों में अजय भाटिया, पवन शाह, सफल, जितेंद्र, सुरेंद्र, सिराज, नत्थू राम, अमर नाथ, संजीव कुमार, इंद्रदेव, बबली, धनीराम, कृष्ण चंद, दिलवंत सिंह, भाग सिंह और राजेश भाटिया को चुन गया। सभा के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों में वेद भारती, ओंकार सिंह भाटिया, होशियार सिंह, संजीव नागवान और नत्थू राम को चुना गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App