नगर निगम चुनाव को कसो कमर

By: Jan 22nd, 2017 12:07 am

शिमला  – भाजपा शिमला मंडल की दो दिवसीय बैठक ग्रैंड होटल में मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त,  कोषाध्यक्ष कपिल सूद,विधायक सुरेश भारद्वाज , सिकंदर कुमार व संजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि शिमला में अगले तीन महीने में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कहा कि शिमला की नगर निगम वामपंथियों के राज में दस साल पीछे चली गई है और शिमला शहर में गंदगी चरम सीमा पर है। विकास के नाम पर इन लोगों ने केवल शिमला की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम शिमला में पूर्ण बहुमत में आएगी और शिमला शहर देश का सबसे विकसित व सुंदर शहर बनेगा। बैठक में शिमला मंडल के प्रभारी प्यार सिंह कंवर, शशि कांत शर्मा, संजीव ठाकुर, संजीव सूद, ममता गुप्ता, कर्ण नंदा, जगजीत राजा, परीक्षित शर्मा, गौरव कश्यप, संजय कालिया, राज कुमार, गोपाल ठाकुर, रजनी, हितेश शर्मा व अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App