पंजाब में हादसा, बिलासपुर के युवक की मौत

बिलासपुर — शहर के डियारा सेक्टर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं साहित्यकार इंद्रेश शर्मा के पुत्र की पंजाब में एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय ऋषभ शर्मा चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी की मीटिंग में भाग लेने के लिए वह जालंधर गए थे। जालंधर में एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में ऋषभ की मृत्यु हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं। जवान बेटे के निधन से परिजन गहरे सदमे में हैं। इस हादसे से बिलासपुर शहर में भी गम का माहौल है। दुर्घटना का शिकार हुए ऋषभ का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। राज्य योजना विकास के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी, विधायक बंबर ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, नगर पार्षद नंदलाल राही, नरेंद्र पंडित, मनोज पिल्लई, नईम मोहम्मद तथा साहित्यकार कुलदीप चंदेल व रविंद्र भट्टा आदि ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है।