पेड़ से गिरा प्रवासी युवक, मौत

मंडी — बल्ह क्षेत्र के भ्यारटा गांव में सोमवार को बिहार के युवक की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद शकीर पुत्र मुर्तजा अली गांव दहीबा (बिहार) बल्ह के भ्यारटा गांव में  मजदूरी का काम करता था। उक्त व्यक्ति आग जलाने के लिए जंगल से लकडि़यां लाने के लिए गया था। इस दौरान पांव फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर गया। दूसरा व्यक्ति उसे सुंदरनगर अस्पताल उपचार के लिए ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि एक युवक की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।