पौंग डैम पर्यटक स्थल

पौंग बांध वैटलैंड, जिसे महाराणा प्रताप सागर भी कहा जाता है, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्थित है। यह मानव निर्मित जलाशय है, जो ब्यास नदी पर बहु-उद्देश्यीय परियोजना के निर्माण से बना है। पौंग बांध में 1975 में पानी भरा गया, जिससे 41 किलोमीटर लंबी और अधिकतम 19 किलोमीटर चौड़ी झील का निर्माण हुआ। महाराणा प्रताप सरोवर को यह नाम 16वीं शताब्दी के राजपूताना की दंतकथा के बाद दिया गया है। यह समुद्रतल से 450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पौंग बांध बाद में हिमाचल के दक्षिण-पश्चिम छोर पर ब्यास नदी पर बनाया गया था तथा 45000 हेक्टेयर क्षेत्र को आवरित करता है।  यहां आकर्षक धोलकर का क्षेत्र नजर आता है और यह स्थान शिवालिक रेंज में स्थित है। झील का चमकता हुआ एवं सुंदर दृश्य बार-बार आने को उकसाता है।

कैसे पहुंचें

    पहुंचने का उत्तम विकल्प रेल-सड़क का सम्मिश्रण है। यह स्थान निम्नानुसार है

    चंडीगढ़ से 170 किमी।

    अमृतसर से 110 किमी।

    धर्मशाला से 55 किमी।

    नजदीकी एयर पोर्ट लुधियाना तथा अमृतसर है। नजदीकी रेलवे स्टेशन मुकेरियां-30 किमी. तथा पठानकोट 32 किमी।  पठानकोट तथा ऊना का रेल स्टेशन एक्सप्रेस ट्रेनों द्वारा दिल्ली के साथ जुड़ा हुआ है।