भंसाली को न नहीं कह सकती

बालीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्मकार संजय लीला भंसाली को कभी किसी फिल्म के लिए मना नहीं कर सकती हैं। प्रियंका ने भंसाली के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला, मेरीकॉम और बाजीराव-मस्तानी में काम किया है। उन्होंने काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। वह काफी समय से हालीवुड में व्यस्त थीं। वह अब इंडिया वापस लौटी हैं, तो उनके फैंस जानने को बेताब हैं कि वह कौन सी अगली फिल्म करने जा रही हैं। प्रियंका की आखिरी हिंदी फिल्म ‘जय गंगाजल’ थी। उन्होंने बताया है कि बालीवुड में एक शख्स है जिन्हें वह कभी न नहीं कह पाती हैं। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली हैं।