भेल को 1360 करोड़ का आर्डर

By: Jan 25th, 2017 12:02 am

नई दिल्ली—भारी बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल ने पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ  इंडिया लिमिटेड से 1360 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। भारत और स्वीडिश, स्विस बहुराष्ट्रीय कंपनी एबीबी समूह को संयुक्त रूप से पावरग्रिड का यह आर्डर मिला है। भेल ने बताया कि इस आर्डर के तहत उसे पश्चिमी क्षेत्रीय ग्रिड , रायगढ़ छत्तीसगढ़, से दक्षिणी क्षेत्रीय ग्रिड, पुगलूर, तमिलनाड के बीच 800 किलोवोल्ट का 6000 मेगावाट का हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट लिंक स्थापित करना है। भेल को इससे पहले भी हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट लिंक की पारेषण परियोजना का आर्डर मिला है। भेल फिलहाल एबीबी समूह के साथ संयुक्त रूप से पूर्वोत्तर आगरा 800 किलोवोल्ट का 6000 मेगावाट का मल्टी टर्मिनल हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट लिंक स्थापित कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App