लोगों तक पहुंचाएं केंद्र सरकार की योजनाएं

थानाकलां – भाजपा एससी मोर्चा की बैठक शनिवार को थानाकलां के अंबेडकर भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. सकिंद्र कुमार ने की। बैठक में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर जिला के सभी मंडलों के अध्यक्षों ने भाग लिया। डा. सकिंद्र कुमार ने एससी मोर्चा के सदस्यों को जो कार्य सौंपा गया है, वे उन्हें पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि मंडल एससी मोर्चा के सदस्य को भी बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण में चलाई जा रही योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाए। इस मौके पर विधायक वीरेंद्र कंवर ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से प्रदेश सरकार आई है कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में शुरू कार्यों को भी कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, मेला राम दड़ोच, भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर बग्गा, सूरम सिंह, रमेश हीर, तरसेम लाल, मास्टर तरसेम लाल तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।