साप्ताहिक घटनाक्रम

By: Jan 25th, 2017 12:07 am

cereer* डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ट्रंप को शपथ दिलाने से पूर्व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रोबर्ट ने माइक पेंस को उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

* हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला को राज्य की दूसरी राजधानी घोषित कर दिया। धर्मशाला सर्दियों के दौरान दो महीने के लिए राज्य की राजधानी होगी और राज्य सरकार कांगड़ा से काम करेगी।

* भारत आधिकारिक रूप से यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) का एसोसिएट सदस्य बन गया है। यह संस्था दुनिया की सबसे बड़ी न्यूक्लियर एंड पार्टिकल फिजिक्स प्रयोगशाला समझी जाती है।

* आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने सार्वजनिक क्षेत्र की पांच जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को सूचीबद्ध करने की मंजूरी दे दी है। इनमें-न्यू इंडिया अश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।

* अपोलो 17 के कमांडर और चांद पर कदम रखने वाले अंतिम व्यक्ति, एस्ट्रोनॉट यूजीने सर्नन का 82 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। सर्नन 3 बार अंतरिक्ष में और दो बार चांद पर गए थे।

* 17 जनवरी, 2017 को क्त्रिकेट आइकॉन कपिल देव को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के लीजेंड्स क्लब ‘हाल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया। पूर्व भारतीय खिलाड़ी और लीजेंड्स क्लब के अध्यक्ष माधव आप्टे ने कपिल को एक प्रमाण पत्र भेंट किया।

* संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिला के सीतलपति या ठंडी चटाई को ‘सीतलपति अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ के रूप में दर्ज किया है।

* भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मलेशिया के सारावाक में मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीत लिया है। साइना ने थाईलैंड की पोर्नपावी छोछुवोंग को सीधे गेम में 22-20, 22-20 से हराया।

* वार्षिक स्थिति एजुकेशन रिपोर्ट (असर) 2016 में पाया गया कि हिमाचल प्रदेश कई संबंधों में शिक्षा के मोर्चे पर अन्य राज्यों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन का रहा है। इसके पास देश का अधिकतम पढ़ने और गणित समझने का स्तर है। इसने केरल को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसके पास साक्षर राज्य के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए लगभग एक बेदाग ट्रैक रिकार्ड है।

 * कर्नाटक राज्य के उत्तरी कन्नड़ क्षेत्र में टादरी बंदरगाह प्रोजेक्ट को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अवसंरचना प्रोजेक्टों के विशेषज्ञ पैनल द्वारा पर्यावरणीय एवं तटीय अनुमति प्रदान की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App