‘हिंद का नापाक को जवाब’ फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

By: Jan 24th, 2017 12:02 am

सिरसा —  डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की चौथी फिल्म ‘हिंद का नापाक को जवाब’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। पंजाब राज्य की साध-संगत की ओर से आयोजित भंडारे में लाखों लोगों के बीच फिल्म के हीरो गुरमीत राम रहीम सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके मोशन पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर को उसी समय बड़ी स्क्रीनों पर दिखाया गया। इस फिल्म से संबंधित पहले पांच पोस्टर तथा एक गाना रिलीज हो चुका है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इसमें देश प्रेम की झलक है। डेरा प्रमुख ने कहा कि हर रोज देश की सीमाओं पर वीर जवानों के शहीद होने की खबरें मिलती हैं। ऐसी खबरें सुनकर हर भारतीय का खून खौल उठता है और कुछ कर गुजरने की बात आती है। इस फिल्म में ऐसा ही कुछ करके दिखाया गया है। उनके अनुसार फिल्म में सर्जिकल स्ट्राइक को दर्शाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि दुश्मन को पहले प्यार से समझाया जाता है, लेकिन फिर भी वह न माने तो उसी की भाषा में जवाब दिया जाता है तथा उसके घर में जाकर मारा जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App