अंबेहड़ा ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

By: Feb 13th, 2017 12:05 am

जोल —  जोल के अंतर्गत शिव शक्ति यूथ क्लब अंबेहड़ा अट्या द्वारा करवाई जा रही क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला युवा क्लब तलमेहड़ा और शिव शक्ति यूथ क्लब अंबेहड़ा अट्या के बीच खेला गया। इसमें शिव शक्ति यूथ क्लब अंबेहड़ा ने जीत दर्ज की। शिव शक्ति यूथ क्लब अंबेहड़ा ने युवा क्लब तलमेहड़ा को 35 रन से हराया। प्रतियोगिता के समापन मौके पर राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवा क्लब को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपए प्रदान किए। इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल अंबेहड़ा के प्रधान अमित कुमार, सचिव अजय शर्मा, भगत युवा क्लब प्रधान ओंकार वर्मा, कोषाध्यक्ष पुनीत मोहन शर्मा, शिव शक्ति यूथ क्लब अट्या के पूर्व प्रधान मदन लाल, आत्मा राम, शिव कुमार, प्रेम चंद सहित अन्य मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App