अंब के नैहरियां में घर से सोने के गहने और नकदी ले उड़े चोर

By: Feb 6th, 2017 4:37 pm

LOGO2अंब— अंब थाना क्षेत्र के तहत नैहरियां में अज्ञात चोरों ने घर की खिड़की तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से करीब 22 तोले सोने के गहने व 50 हजार रुपए की नकदी ले उड़े है। चोरी की घटना में पीडि़त का करीब आठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीडि़तों ने पुलिस थाना अंब में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई कर दी है। मिली जानकारी अनुसार कुशल सिंह पुत्र जगदीश राम निवासी नैहरियां का समस्त परिवार चार फरवरी, 2016 रात साढ़े नौ बजे पड़ोस में एक शादी समारोह में गए थे और रात 12 बजे घर वापस आए। इसी बीच चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की पिछली खिड़की तोड़ अंदर आए। इस दौरान चोरों ने गोदरेज अलमारी का तोड़ उसने में रखे सोने के गहने व बैड बॉक्स में से 50 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। इस दौरान चोर घर में रखी 42 इंच की एलसीडी भी साथ ले गए। घर के सदस्य जब वापस आए तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा देश उनके होश उड़ गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने भी मौका पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई आरंभ की। पीडि़त कुशल सिंह ने बताया कि चोर दो सोने की चैनिया, एक नत्थ, एक टिक्का, एक टाप्स जोड़ी, एक झुमका जोड़ी, 2 चूडिय़ा, 1 हार, 11 अंगुठियां, 1 मंगलसूत्र, 42 इंच की एलसीडी सहित 50 हजार रुपए की नकदी ले गए हैं। डीएसपी अंब जितेंंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस चोरी के मामलों को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। नैहरियां में चोरी के मामले को लेकर गहन तफ्तीश की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App