अब सरकाघाट से चलेगी वोल्वो

By: Feb 12th, 2017 12:05 am

हमीरपुर – जाहू से दिल्ली वाया भोटा वोल्वो बस रूट को जल्द ही सरकाघाट से चलाया जाएगा। परिवहन मंत्री ने इसके लिए फरमान जारी कर दिए हैं। वोल्वो बस को सरकाघाट से चलाने पर क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं। उन्हें अब वोल्वो बस के लिए जाहू बस अड्डा का रुख नहीं करना पड़ेगा।  उल्लेखनीय है कि ऊना डिपो द्वारा चलाई गई जाहू-दिल्ली वाया भोटा वोल्वो बस रूट को सरकाघाट तक बढ़ाया जा रहा है। इसके चलते वोल्वो बस सरकाघाट से सवा सात या फिर साढ़े सात बजे के बीच शुरू हो सकती है, क्योंकि वोल्वो बस का बस अड्डा जाहू से आठ बजे चलने का समय है। इसी को ध्यान में रखते हुए टाइम टेबल फिट किया जा रहा है। सरकाघाटवासियों को आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर वोल्वो बस सेवा का लाभ मिल सकता है। गौर रहे कि वोल्वो बस सेवा से सरकाघाट क्षेत्र के लोग वंचित रह गए थे। उन्हें वोल्वो बस सेवा के लिए जाहू तक का सफर करना पड़ रहा था। उसके बाद ही उन्हें बस नसीब हो पाती थी। यही नहीं कई बार सरकाघाटवासियों को बस में सीट न होने के चलते निगम की अन्य बसों में ही सफर तय करना पड़ता था। मंत्री की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों को वोल्वो बस का सपना साकार होने वाला है। यात्री सरकाघाट से ही वोल्वो बस में सीटें बुक करवा सकेंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि सरकाघाट क्षेत्र के लोगों की डिमांड के चलते जाहू-दिल्ली वाया भोटा वोल्वो बस को जल्द ही सरकाघाट बस अड्डा से चलाया जाएगा। इससे सरकाघाट के लोगों को सुविधा मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App