आज सजेगा शिव का मंडप

आनी – महाशिवरात्रि का पावन पर्व आनी घाटी में खूब धूमधाम से मनाया जाएगा, पर्व पर भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए घरों में शिव का पवित्र मंडप सजेगा, जहां तेल में बने तरह-तरह के पकवान भी सजाए जाएंगे। शुक्रवार को पारंपरिक व्यजनों की खुशबू से घाटी पूरी तरह महक उठेगी। इस मौके पर दिन में भक्त शिव देवालयों में जाकर वहां भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती व गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे और शिवलिंग पर दूध-दहीं व बिल्व पत्र चढ़ाएंगे।  शिव मंदिर देवता शमशरी महादेव व बैहनी महादेव में शुक्रवार को लगभग पांच हजार भक्त शीश नवाजेंगे और अपने परिवार के लिए सुख शांति व समृद्धि का आशीर्वाद लेंगे।