इसरो का जलवा

By: Feb 16th, 2017 12:01 am

( डा. राजन मल्होत्रा, पालमपुर )

15 अगस्त, 1969 को शुरू हुआ इसरो का सफर नित नए मुकाम तय कर रहा है। इस मर्तबा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष विज्ञान का एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। बुधवार को एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का इसरो का अभियान सफल रहा। 1378 किग्रा वजन के साथ पीएसएलवी ने 27,000 किमी की रफ्तार पर महज 600 सेकंड के भीतर सभी उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया, तो यह अपने आप में पूरे देश के लिए एक गर्व का विषय माना जाएगा। एक वह भी वक्त था, जब भारत दूसरे देशों से अंतरिक्ष यान मांगकर अपने उपग्रहों को प्रक्षेपित करता था। आज भारत अमरीका सरीखे देशों का भी इस विधा में मददगार बन रहा है, तो यह भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App