कांग्रेस राज में थमा केलांग का विकास

By: Feb 16th, 2017 12:05 am

केलांग —  लाहुल-स्पीति में आधारभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जनजातीय मोर्चा लाहुल-स्पीति और प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा चिंतित हो उठे हैं। जनजातीय व अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला में समय पर हवाई सेवाएं उपलब्ध न होने पर गहरा रोष प्रकट किया है। पूर्व मंत्री डाक्टर रामलाल मारकंडे की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जिला कुल्लू सहित लाहुल-स्पीति के जनजातीय मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जनजातीय मोर्चा लाहुल-स्पीति के अध्यक्ष सूरत राम ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र, कुल्लू जिला के अध्यक्ष सुनील कारवां ने कहा कि कांग्रेस सरकार लाहुल-स्पीति का विकास करवाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि लाहुल में 21 जलवाहक चतुर्थ श्रेणी में पदोन्नत हुए हैं, लेकिन हवाई सेवाए न मिलने के कारण वे कुल्लू में ज्वाइनिंग नहीं दे पा रहे हैं। कुल्लू के अध्यक्ष सुशील वर्मा और मंडलाध्यक्ष कर्म सिंह ने भी जनजातीय लोगों की अनेदखी करने पर प्रदेश सरकार को निंदा की। बैठक में लाहुल-स्पीति के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम सिंह, देवी चंद, ओम प्रकाश और शिव दयाल ने भी जिले की समस्याएं बैठक में रखी। पूर्व मंत्री डाक्टर राम लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार लाहुल-स्पीति की अनदेखी कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App