कुत्तों ने नोच डाले दुधारू पशु

By: Feb 13th, 2017 12:02 am

नंगल— हिमाचल प्रदेश के साथ सटे बांव गांव में शिकारी कुत्तों ने दुधारू पशुओं को नोच खाया। पीडि़तों ने इस संबंध में पुलिस थाना में शिकायत देने का मन बनाया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी विनोद कुमार व शादी लाल की पशुशाला में बंधे दुधारू पशुओं पर शिकारों कुत्तों हमला किया है। कुत्तों ने दुधारू गऊओं व बछडि़यों को बुरी तरह से नोच डाला। गांव के पूर्व पंचायत सदस्य शिव कुमार ने बताया कि शिकारी गांव के साथ लगते क्षेत्र के साथ शिकार करते हैं। अब शिकारी कुत्ते पशुशालाओं में आकर मवेशियों पर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले भी शिकारी कुत्तों द्वारा मवेशियों पर हमले किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में वह पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज करवाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App