घर-घर जाकर गिनाएं केंद्र की उपलब्धियां

कुल्लू  – भाजपा कुल्लू मंडल की दो दिवसीय आवासीय कार्यसमिति की बैठक का  सोमवार को विधिवत समापन हो गया है। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा  के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियां घर-घर जाकर बताएं।  बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सेन, कुल्लू मंडल के प्रभारी बालमुकुंद राणा ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला महामंत्री शैलेंद्र बैहल, महामंत्री अमर ठाकुर, अनिरुद्ध खैरा, कुल्लू मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैयर, चंदन प्रेमी,  प्रस सचिव जगदीश ठाकुर, कोषाध्यक्ष नेसू राम, सूदन ठाकुर, जयराम, वीर सिंह, अंजय बोध, मनीषा सूद, आशा महंत, निर्मला देवी,  सोमा देवी, रेखा, सीता राखा, हेमा शर्मा, शारदा पोतदार, युवा मोर्चा के अध्यक्ष तारकेश्वर शर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष नानक चंद, अनुसूचित जाति मोर्चा के  अध्यक्ष  टेक चंद सहित अन्य मौजूद रहे।