डीएवी में नौनिहालों ने सुनाई कहानियां

सुंदरनगर —  डीएवी स्कूल में बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए एलकेजी के बच्चों की कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंतिम चरण के लिए पंद्रह बच्चों का चयन किया गया।  प्रिंसीपल मोहित चुग ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पिछले दो वर्षों से अभिभावक ही निर्णायक मंडल के रूप में बुलाए जाते रहे हैं और इसके लिए अभिभावकों का चुनाव भी लक्की ड्रॉ द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में अंतिम चरण के लिए चयनित बच्चों में एलकेजी टयूलिप से प्रिशा, ध्रुवेश, हर्षित, निमिष, साक्षी, विहाना, अक्षज, शिवांश, श्रद्धा, सृष्टि, शौर्य, अक्षित, अर्शदीप, लवनीश, आरुषी, अभिषेक, याशिका व राजवीर शामिल हैं। वहीं, एलकेजी रोज से वंश, क्रिशव, विश्वम, अंशिका, देवांशी, सचित, अदिति धीमान, रणविजय, आभास, जिनिशा, वरुण, हरभजन, वामिका, अदिति शर्मा, प्रिशा, मृदुल, नीरज व रायना शामिल हैं। इस दौरान विजय शर्मा, हेतराम, किरण देवी, शशिभूषण, मीनाक्षी गुप्ता व वीरेंद्र ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रिंसीपल मोहित चुग ने बच्चों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया।