ढाका में नया असेंबली संयंत्र लगाएगी अशोक लेलैंड

By: Feb 4th, 2017 12:02 am

नई दिल्ली — व्यावसायिक वाहनों की निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में नया असेंबली संयंत्र स्थापित किया है। हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलैंड ने शुक्रवार को बताया कि ढाका में 37 एकड़ में फैले इस संयंत्र की क्षमता 600-800 वाहन प्रति माह है। इसे बांग्लादेश के आईएफएडी ऑटो लिमिटेड के साथ संयुक्त रूप से स्थापित किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App