देवी महामाई सराय भवन को साढ़े चार लाख

सैंज —  आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह सैंज घाटी की कनौन पंचायत के कछैणी गांव में देवी महामाई के दरबार में पहुंचे। कछैणी पहुंचने पर देवी के हारियानों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। सर्व प्रथम मंत्री ने परिवार सहित देवी भगवती महामाई के दर्शन किए और उसके पश्चात उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में उन्होंने बंजार विधानसभा क्षेत्र में अथाह विकास किया है।  उन्होंने इस मौके पर देवी भगवती महामाई की सराय भवन के लिए साढ़े चार लाख रुपए की घोषण की और देवता पांच वीर के सराय भवन के लिए एक लाख रुपए की घोषण की। उन्होंने कहा कि उन्हें देवी-देवताओं का अक्सर आशीर्वाद है। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्म पत्नी शिवानी सिंह, मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जीत सिंह, एसडीओ लोनिवि, आईपीएच सहित अन्य अधिकारी व प्रधान ग्राम पंचायत कनौन किरना ठाकुर, उपप्रधान ग्राम पंचायत कनौन वेलीराम भंडारी व देवता ब्रह्मा के कारदार भीमीराम व देवी भगवती के कारदार तेजा सिह सहित गुर झावे राम, वीरूराम और कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह, हुकमी राम, राजीव गांधी पंचायती कांग्रेस के उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर व बार्ड पंच खुब राम व जगतराम सहित कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

मांगें बताई

सैंज – गुरुवार को प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ जिला कुल्लू का प्रतिनिधिमंडल निरीक्षण कुटीर मौहल में आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह से अपनी नियमितीकरण के बारे में मिले। उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा नेता एवं अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आदित्य विक्रम सिंह भी थे।  बैठक में समस्त कार्यकारिणी के लोग जिसमें जिलाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष लुदर चंद, सचिव धर्मदेव, खंड अध्यक्ष जवाहर लाल, तेज प्रकाश, तिलक, घनश्याम शर्मा, अमर सिंह एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

रायसन  में नेत्र जांच शिविर पहली से

कुल्लू – ऊझी घाटी के रायसन आई अस्पताल में पहली से छह मार्च तक नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा। नेत्र जांच कैंप में दिल्ली से अनुभवी नेत्र चिकित्सक नेत्र रोगों की जांच व इलाज करेंगे। नेत्र जांच कैंप के दौरान पहली से चार मार्च तक जांच व भर्ती प्रक्रिया होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रायसन आई अस्पताल में लगाए जा रहे कैंप का लोगों से अधिक से अधिक फायदा उठाने का आग्रह किया है।