बनाते रहे नीतियां

By: Feb 15th, 2017 12:01 am

( जग्गू नौरिया, जसौर, नगरोटा बगवां )

बनाते रहे नीतियां कुछ ऐसे,

असफलता की देखिए अब मिसाल है।

हुए लाभ कितने से इनसे अब तक,

कहीं उठता नहीं देखिए सवाल है।

गुटखा, खैनी तंबाकू प्रतिबंधित,

मिल जाएं देखिए कमाल है।

नित पाएं हर हाथ या मुंह में,

बेबसा नशे से जो देखिए बेहाल हैं।

नियम पालन का जिम्मा जिन पर,

सुप्त देखिए टकसाल है।

उड़ाते पैसा विज्ञापनों पर,

नहीं उठता सवाल है।

हो गई सब स्कीमें अमीरों की,

बुनते कैसा देखिए मकड़जाल हैं।

आजादी के बीत गए वर्ष सत्तर,

कैसे जन देखिए बेहाल है।

खाली जेब मेहनत की,

‘जग्गू’ लुटेरे देखिए मालामाल हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App