भाजपा एसटी मोर्चा ने पूह मंडल में जोड़े लोग

By: Feb 20th, 2017 12:05 am

रिकांगपिओ – भारतीय जनता पार्टी किन्नौर के एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रविंद्र नेगी के नेतृत्व में एक बूथ पांच एसटी कार्यकर्ता जोड़ने का शुभारंभ किन्नौर जिला के पूह मंडल से किया। इस दौरान एसटी मोर्चा कल्पा मंडल के प्रभारी राजपाल नेगी, जितेंद्र पाल नेगी जिला महामंत्री एसटी मार्चा, जीत राम नेगी विशेष आमंत्रित सदस्य जिला एसटी मार्चा, रूप नारायण नेगी अध्यक्ष एसटी मार्चा कल्पा मंडल, उमेश नेगी पूह मंडल एसटी मार्चा महामंत्री मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान इन सभी लोगों ने जिला अध्यक्ष एसटी मोर्चा प्रविंद्र नेगी के नेतृत्व में पूह मंडल के सुमरा, शलखर, चांगा, नाको, मालिंग, लियो, हांगो, चुलिंग, नामज्ञा, डूबलिंग, पूह, रूशकुल, तालिंग, ज्ञाबुंग, सुनम, स्पीलो, कानम, मूरंग, ठंगी, लबारंग, रारंग व आकपा आदि पोलिंग बूथों पर जाकर भारी संख्या में लोगों को एसटी मोर्चा में शामिल किया। एसटी मार्चा के जिला अध्यक्ष प्रविंद्र नेगी ने बताया कि इसी तरह  किन्नौर जिला के कल्पा व निचार के हर पोलिंग बूथ पर लोगों को जोड़ा जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App