यो-यो का नया रिकार्ड

लंबे समय से सुर्खियों से दूर चल रहे गायक यो यो हनी सिंह का सुपरहिट गाना ‘धीरे-धीरे’ यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर संगीत जगत में एक और मील का पत्थर बन गया है। यूट्यूब पर इस गाने को 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। हनी सिंह की आवाज में गया ‘धीरे-धीरे’ ने यूट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज के साथ ऐसा रिकार्ड कायम किया है, जिसके आस पास बालीवुड या किसी भी भाषा का कोई गाना नहीं है। भारतीय संगीत उद्योग और बालीवुड में भी यह कहा जाता है कि हनी सिंह जिस भी चीज को हाथ लगाते हैं तो वह सोना हो जाता है। इस गाने को ऋत्विक रोशन और सोनम कपूर जैसे सितारों पर फिल्माया गया है जिसने इसके वीडियो में चार चांद लगा दिया है। एवरग्रीन गाना ‘धीरे धीरे’ के रीमेक वर्जन में हनी सिंह के रैप के साथ शानदार संगीत तो लोगों को पसंद आया ही, गाने में दिखाए गए अभिनेता ऋत्विक के क्लासिक लुक ने तो दर्शकों का मन जीत ही लिया हैं।