रणवीर आलिया धमाल को तैयार

By: Feb 9th, 2017 12:05 am

newsबालीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। रणवीर सिंह और फिल्ममेकर जोया अख्तर के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। इन्होंने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम किया था। इसके बाद से रणवीर हमेशा जोया की फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक नजर आते हैं। बताया जाता है कि जोया की अगली फिल्म ‘गुल्ली ब्वॉय’ में रणवीर सिंह एक रैपर का किरदार निभाते नजर आएंगे। चर्चा है कि फिल्म में रणवीर झुग्गी-झोपड़ी से रैपर तक का सफर करने वाले लड़के के किरदार में नजर आएंगे। यह ऐसा रैपर है, जो अपने गानों के जरिए सामाजिक मुद्दों को उठाता है। इनमें दलितों के साथ होने वाले उत्पीड़न, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की स्थिति, आर्थिक असमानता के साथ-साथ समलैंगिकता के मुद्दे भी शामिल हैं। चर्चा है कि फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट काम करती नजर आ सकती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App