रविदास जयंती का आकर्षण होंगी झांकियां

By: Feb 13th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़  – केंद्रीय आर्य सभा द्वारा आर्य समाज सेक्टर-सात बी चंडीगढ़ में महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव 17 से 21 फरवरी तक चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के सभी आर्य समाजों तथा आर्य शिक्षण संस्थाओं के सम्मिलित प्रयास से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में केंद्रीय आर्य सभा के प्रधान रविंद्र तलवाड़ की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान रविंदर तलवाड़ ने बताया कि यह उत्सव 17 से 21 फरवरी तक चलेगा। प्रेस सचिव डा. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, सूरजपुर, डेराबस्सी की शिक्षण संस्थाएं आकर्षक झांकियों सहित भाग ले रही हैं। यह झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी।  शोभा यात्रा आर्य समाज सेक्टर सात बी चंडीगढ़ से प्रारंभ आर्य समाज सेक्टर 19 में संपन्न होगी। 21 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बिजनौर से आचार्य विष्णु मित्र, जम्मू से प्रतिभा पुरंधि, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के संस्कृत एवं दयानंद शोध पीठ के पूर्व अध्यक्ष डा. विक्रम विवेकी तथा भजनोपदेशक कल्याण देव वेदी शिरकत कर रहे हैं। बैठक में सेक्टर सात बी के सीएल अग्रवाल डीएवी  मॉडल स्कूल के वर्ष 2017 के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। बैठक में रघुनाथ राय आर्य,  प्रकाश चंद्र शर्मा, कर्नल धर्मवीर, डा. अजय गुप्ता सहित विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारी, डीएवी स्कूलों और कालेजों के प्रिंसीपल भी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App