राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफ ही चलेंगे वाहन

By: Feb 25th, 2017 12:02 am

श्रीनगर— कश्मीर घाटी को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवल एक तरफ से यातायात की अनुमति दी गई है। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केवल जम्मू से श्रीनगर की ओर आने वाले वाहनों को अनुमति दी गई है और श्रीनगर से जम्मू के लिए किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। यात्री वाहन और आवश्यक वस्तुओं से लदे सैकड़ों वाहन जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए। कई स्थानों पर ताजा भूस्खलन के बाद राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। राजमार्ग के रखरखाव के लिए जिम्मेदार सीमा सड़क संगठन द्वारा भूस्खलन में सड़कों में पड़े मलवे को हटाए जाने के बाद फंसे हुए सभी वाहनों को जाने की अनुमति दी गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App