रिकांगपिओ में महिंद्रा गाडि़यों का फ्री चैकअप

रिकांगपिओ  – 18 से 26 फरवरी  तक सिल्क रूट रिकांगपिओ में  चलने वाले मेगा सर्विस कैंप  के प्रथम दिन दर्जनों महिंद्रा  वाहनों का फ्री चैकअप किया  गया। इस नौ दिवसीय मेगा सर्विस  कैंप का विधिवत शुभारंभ  जनजातीय पत्रकार संघ किन्नौर के अध्यक्ष प्रविंद्र नेगी ने किया। कैंप में 18 से 26 फरवरी तक महिंद्रा कंपनी की सभी पर्सनल गाडि़यों का फ्री चैकअप किया जाएगा। सिल्क रूट रिकांगपिओ के जीएम ठाकुर विष्ट ने बताया कि महिंद्रा कंपनी की ओर से नॉर्थ इंडिया में इस तरह के मेगा सर्विस कैंप सभी डीलरशिप के पास आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिकांगपिओ में चलने वाले इस नौ दिवसीय मेगा सर्विस कैंप में महिंद्रा गाडि़यों का 75 प्वाइंट्स का फ्री चैकअप किया जाएगा। इसी तरह स्पेयर पार्ट पर वाहन मालिक को पांच प्रतिशत व सर्विस पर करीब दस प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। इस दौरान महिंद्रा गाडि़यों पर थ्री एम के प्रोडक्ट पर भी भारी छूट दी जाएगी। श्री विष्ट ने कहा कि कैंप के दौरान उपभोक्ताओं को आरएसए (रोड साइड असिस्टेंस) वारंटी की जानकारी के साथ उपभोक्ताओं को अन्य जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य मेें मेगा सर्विस कैंप में कामर्शियल वाहनों को लेने का प्रावधान भी किया जएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला किन्नौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शांति स्वरूप पंचारस सहित सिल्क रूट का स्टाफ मौजूद था।