वीरभद्र के भतीजे को अंतिम विदाई

कुठाड़ (सोलन) — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन के शव को उनके निवास स्थान कृष्णगढ़ कुठाड़  लाया गया। इस दौरान सीएम वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, उनके  पुत्र विक्रमादित्य, मंत्री विद्या स्टोक्स, हरदीप बावा सहित कई लोग मौजूद थे। सीएम के भतीजे अकांक्ष के शव का अंतिम संस्कार कृष्णगढ़ कुठाड़ में किया गया। बीते दिनों अकांक्ष को चंडीगढ़ में एक गाड़ी ने कुचल दिया था। इस दुर्घटना में आंकाक्ष को काफी गहरी चोटें लगी। कई घंटे उपचार के लिए अकांक्ष सेन की पीजीआई में ही मौत हो गई। अकांक्ष की मौत के बाद उनके परिजनों ने कई आरोप पंजाब सरकार पर लगाए। इस सबकी वजह से अकांक्ष की मौत की घटना की जांच की मांग भी जा रही है। आरोप यह  भी है कि अकांक्ष की मौत सामान्य दुर्घटना नहीं है, बल्कि उनकी हत्या की गई है। जिसके बाद यह मामला हिमाचल प्रदेश और पंजाब सरकार के बीच टकराव की वजह बन सकता है।  वहीं शनिवार को जब अकांक्ष का शव कृष्णगढ़ कुठाड़ लाया गया तो  हजारों की संख्या में वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। हर आंख नम थी। परिवार के लोगों की चीखे थमने में नहीं आ रही थी। विश्वास ही नहीं हो रहा था कि एक युवा व्यक्ति चंडीगढ़ गया और वापस उसका शव आया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सेन राज परिवार के लिए यह घटना काफी दुखद थी। दोपहर बाद अकांक्ष सेन का पूरे सम्मान के लिए अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीएम वीरभद्र सिह उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। विक्रमादित्य सिंह के साथ साथ मंत्री मंडल के भी मंत्री भी मौजूद रहे। इस दुख की घड़ी में हर कोई अरुण सेन व उनके परिवार के सदस्यों को ढाढस बधा रहा था।