सीता राम बंसल प्रधान चुने

By: Feb 28th, 2017 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के वार्षिक अधिवेशन में सीता राम बंसल को प्रधान चुना गया। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक बलबीर भारद्वाज व बधेश चंद की अध्यक्षता में यह अधिवेशन हुआ। इसमें 10 जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।  चुनाव में बंसल ने भारती को पराजित किया। इसके साथ निहाल चंद निहालटा को प्रदेश महासचिव के पद पर चुना गया। कल्याण संघ की कार्यकारिणी के अन्य पदों पर चयन के लिए प्रधान व महासचिव को अधिकृत किया गया। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही कार्यकारिणी का गठन कर देंगे। अधिवेशन में 85वें संविधान संशोधन को लागू करने के मामले पर चर्चा की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App