सुक्खू से मिले

By: Feb 20th, 2017 12:01 am

केलांग – जिला लाहुल स्पीति कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को जिला पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल की अध्यक्षता में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मिला। जिला पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को जिला लाहुल स्पीति कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस और अग्रिम संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। कमेटी ने अध्यक्ष को चार साल में हुए बेहतर कार्य के बारे में भी अवगत करवाया। प्रवक्ता अनिल सहगल ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने लाहुल स्पीति दौरे के दौरान जनहित में जो भी घोषणाए की थी, उन पर आगामी विस चुनाव से पहले अमलीजामा पहनाया जाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App