सुप्रिया मिस फेयरवेल

By: Feb 10th, 2017 12:05 am

 ऊना —  लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला कलां में जमा दो कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. योगेशचंद्र सूद ने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह व उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान डांस, फन गेम्स व अन्य प्रस्तुतियां भी पेश कीं। सुप्रिया को मिस फेयरवेल, मुमताज को मिस पर्सनेलिटी, आशा को मिस कैंपस चुना गया। प्राध्यापिका स्वर्णलता, रेणु बाला व दम्यंती देवी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कंवर हरि सिंह ने कहा कि आज के समय में लड़कियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। महिलाएं समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App