ईंट भट्ठी में गिरा मजदूर

अंब- उपमंडल अंब के तहत भंजाल में स्थित एक ईंट भठ्ठे पर कार्यरत प्रवासी मजदूर आग में झुलस कर बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र रामचंंद्र निवासी राजस्थान के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश भंजाल में ही किसी ईंट भट्ठे पर काम करता है। इस दौरान यह शराब के नशे में था, जिसके चलते पूरी रात ठंड में ही सोया रहा। सुबह करीब पांच बजे जब उठकर आग सेकने भठ्ठी की तरफ गया, तो उसमें जा गिरा। इसके साथियों ने इसे बाहर निकाला और इसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया, जहां इसका उपचार जारी है।