2017 में बनेगी भाजपा की सरकार

By: Feb 1st, 2017 12:05 am

सिहुंता —  भाजपा के मतदान केंद्र सिहुंता-दो की बूथ स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन मंगलवार को मलाड़ा गांव में बूथ अध्यक्ष कर्म चंद शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भटियात भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष बृजलाल शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर भावी रणनीति तय की गई। बृजलाल शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और विधायक विक्रम जरयाल के प्रयासों के कारण ही चंबा-चुवाड़ी व साच पास सुरंग को केंद्र की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्व भाजपा कार्यकाल में आरंभ हुए विकास कार्यों का उद्घाटन कर श्रेय बटोर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनावों में कांग्रेस को अपनी इस करनी का फल भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस का सत्ता से बेदखल होना तय है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पचास से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश की सत्ता संभालकर विकास कार्यों को गति प्रदान करेगी। बैठक में बीएलए शिव कुमार, उधोराम, राजीव कुमार, कृष्णा देवी, इंदिरा देवी व सावित्री सहित काफी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।

आचार्य का अर्द्धवार्षिक अभ्यास वर्ग शुरू

सुंडला-एकल विद्यालय अभियान के संच सुंडला के आचार्य का अर्द्धवार्षिक अभ्यास वर्ग मंगलवार को लडोग गांव में आरंभ हुआ। अभ्यास वर्ग के उद्घाटन मौके पर जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके विधिवत तरीके से अभ्यास वर्ग का उद्घाटन किया। एकल विद्यालय चंबा अचल के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गांव-गांव में बच्चों को संस्कार केंद्र के माध्यम से संस्कारित करना है। इस अभ्यास वर्ग में सुंडला संच के तीस आचार्य हिस्सा ले रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App