अनूठी पहल…चमकेंगे फुटबाल के हीरो

By: Mar 23rd, 2017 12:07 am

हिमाचल फोरम

NEWS‘दिव्य हिमाचल’ फुटबाल लीग को लेकर प्रदेश भर के युवाओं में खासा जोश है। मीडिया गु्रप की अनूठी पहल से जहां युवाओं को विश्व के नंबर वन खेल में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा, वहीं उनकी प्रतिभा में भी निखार आएगा। ‘दिव्य हिमाचल’ की टीम ने जब इस संदर्भ में फुटबाल खिलाडि़यों की नब्ज टटोली तो, उन्होंने कुछ यूं रखी राय…

प्रदेश के लिए गौरव की बात

गौरव जसवाल ने बताया कि ‘दिव्य हिमाचल’ की यह लोकप्रिय व अनूठी पहल है। यह लीग प्रदेश के लिए गौरव की बात है। बार्सिलोना उरुग्वे के लुइस सोरेज उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

खिलाडि़यों का बढे़गा मनोबल

साहिल ने बताया कि ‘दिव्य हिमाचल’ ने जो फुटबाल लीग करवाने का फैसला लिया है वे काफी अच्छा है। इस लीग से प्रदेश के फुटबाल खिलाडि़यों  का मनोबल बढे़गा। फ्रैंच फुटबालर जिदान उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

अच्छा प्रयास देगा बढि़या खिलाड़ी

विकास राणा ने बताया कि क्रिकेट में आईपीएल की तर्ज पर फुटबाल लीग करवाने का फैसला काफी अहम है। विश्व के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाल की लीग करवाना इस खेल को उभारने में अच्छा प्रयास है। फुटबाल में लियोनल मैसी सबसे बेस्ट खिलाड़ी हैं।

‘दिव्य हिमाचल’ के मंच को सलाम

खिलाड़ी प्रिंस राणा ने बताया कि ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा शुरू की गई फुटबाल लीग से छिपी प्रतिभा सामने आएगी। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडि़यों को उभारने के लिए यह लीग बेहतरीन मंच है। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

फुटबाल प्रेमियों में क्रेज

रजत ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में फुटबाल खेल को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहली लीग है। खिलाडि़यों व फुटबाल प्रेमियों में खासा क्रेज है। बार्सिलोना के स्ट्राइकर नेमार उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी है।

नई प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

अमित राणा ने बताया कि ‘दिव्य हिमाचल’ फुटबाल लीग से फुटबाल की नई प्रतिभाएं सामने आएंगी, नए खिलाडि़यों को इससे मौका मिलेगा। स्पेनिश क्लब के लिए खेलने वाले गेरेथ बेल उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App