अनूठी पहल…चमकेंगे फुटबाल हीरो

By: Mar 23rd, 2017 12:05 am

NEWS‘दिव्य हिमाचल’ फुटबाल लीग को लेकर प्रदेशभर के युवाओं में खासा जोश है। मीडिया गु्रप की अनूठी पहल से जहां युवाओं को विश्व के नंबर वन खेल में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा, वहीं खेल से उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर आएगी। ‘दिव्य हिमाचल’ की टीम ने जब इस बारे में फुटबाल खिलाडि़यों की नब्ज टटोली तो, उन्होंने कुछ यूं रखी अपनी राय…

सूरत पुंडीर, नाहन

खिलाडि़यों को मौका

देव शर्मा हिमाचल फुटबाल लीग की शुरुआत हिमाचल के खिलाडि़यों के लिए नए द्वार खोलेगी। इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी तथा आर्थिक रूप से भी खिलाड़ी प्रबल होंगे।

खिलाडि़यों का बढे़गा मनोबल

जितेंद्र पाल सिंह ’ दिव्य हिमाचल’ द्वारा राज्य में जो फुटबाल लीग आरंभ की जा रही है। वह प्रदेश के फुटबाल खिलाडि़यों के लिए एक बेहतरीन मंच होगा। यह एक उत्साहबर्द्धक कदम है।

फुटबाल को मिलेगा बढ़ावा

अजित सिंह फुटबाल लीग की शुरुआत से हिमाचल में फुटबाल को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में फुटबाल के प्रति खिलाडि़यों में रुचि कम हो रही है। ऐसे में दिव्य हिमाचल का यह कदम प्रदेश के खिलाडि़यों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राज्य में फुटबाल के उत्थान के लिए मैदानों का रख-रखाब व अधिक मुकाबले होने चाहिए। उन्होंने बताया कि मेसी उनके पसंदीदा खिलाड़ी है।

लीग को लेकर खासा उत्साह

अनूप थापा ‘दिव्य हिमाचल’ के फुटबाल लीग से प्रदेश की फुटबाल खिलाड़ी उत्साहित है। इससे हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के खिलाडि़यों को एक मंच मिलेगा तथा फुटबाल खिलाडि़यों की आमदनी भी बढ़ेगी। फुटबाल के बेहतरी के लिए अधिक से अधिक कैंप लगने चाहिए। उन्होंने बताया कि रोलाल्डीनो उनके पसंदीदा खिलाड़ी है।

प्रतिभा दिखाने का अवसर

अभिदय सिंह प्रदेश में फुटबाल के उत्थान में फुटबाल लीग एक नई शुरुआत है। राज्य में अभी मैदानों की कमी है। कोच की संख्या भी कम है। इससे खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रदेश के उबड़-खाबड़ मैदानों को ठीक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रोनाल्डो उनके पसंदीदा खिलाड़ी है

नई प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

ध्रूव  ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा प्रदेश में फुटबाल लीग का शुभारंभ एक नई शुरुआत है। इससे हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के फुटबाल खिलाडि़यों को आगे आने के अवसर मिलेंगे। खिलाडि़यों की आमदनी बढ़ीगी तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।  उन्होंने बताया कि मैसी उनके पसंदीदा खिलाड़ी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App