क्या आप जानते हैं
- किन्नौर जिले के ‘ छितकुल’ गांव की स्थानीय देवी कौन सी है?
(क) माथी (ख) तैती
(ग) सापनी (घ) किन्नरी
- ‘ लिप्पा’ नामक स्थल किस नदी के किनारे स्थित है?
(क) बास्पा नदीं (ख) रिस्पा नदीं
(ग) तैती नदी (घ) भावा नदी
- सुप्रसिद्ध ‘ बृजराज ’ मंदिर किस स्थान पर स्थित है?
(क) परागपुर में (ख) देहरा में
(ग) त्रिलोकपुर में (घ) नूरपुर में
- वित्त वर्ष 2017-18 का प्रदेश बजट लगभग कितनी राशि का है?
(क) 40 हजार करोड़ (ख) 36 हजार करोड़
(ग) 42 हजार करोड़ (घ) 38 हजार करोड़
- ‘ कुल्लू का दशहरा ’ किस की मूर्ति आने से शुरू होता है?
(क) रघुनाथ जी (ख) महासू देवता
(ग) हिडिंबा देवी (घ) दुर्गा
- विश्व के दूसरे सबसे बड़े ग्लेशियर का क्या नाम है?
(क) कुंजुंम (ख) शिला
(ग) कुंगती (घ) बड़ा शिगरी
- ‘ बकरोटा हिल्स’ रमणीय स्थल कहां पर स्थित है?
(क) धर्मशाला (ख) डलहौजी
(ग) जोगिंद्र नगर (घ) चंबा
- प्रदेश में दिव्यांग बेरोजगारों को कितना भत्ता दिया जाएगा?
(क) 1500 रुपए (ख) 1000 रुपए
(ग) 2000 रुपए (घ) 3000 रुपए
- भारत-तिब्बत मार्ग पर निर्मित ‘संजोली सुरंग’ का निर्माण कार्य किस की सलाह पर हुआ था?
(क) एन शेरिक (ख) केजी जोंगा
(ग) मेजर ब्रिग्स (घ) एसआर हरनोट
- ‘ गैरी ’ कौन सी भाषा की उप बोली मानी जाती है?
(क) लाहुली (ख) किन्नौरी
(ग) कांगड़ी (घ) सिरमौरी
- चंबा के प्रकाश चंद को किस कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया था?
(क) गायन (ख) धातु कला
(ग) चित्र कला (घ) चंबा रूमाल
- पतंजलि योगपीठ को अपने व्यवसाय के लिए कहां पर जमीन दी जाएगी?
(क) स्वारघाट (ख) साधु पुल
(ग) कंडाघाट (घ) जगातखाना
- हिमाचल प्रदेश में आम का उत्पादन सर्वाधिक किस जिले में होता है?
(क ) कांगड़ा में (ख) मंडी में
(ग) सोलन में (घ) शिमला में
- लघु बचत के मामले में प्रदेश का अग्रणी जिला कौन सा है?
(क) शिमला (ख) सिरमौर
(ग) हमीरपुर (घ) मंडी
- ‘ गुलमर्ग स्पेशल ’ किस फसल की प्रजाति का नाम है?
(क) संतरा (ख) टमाटर
(ग) बैंगन (घ) आलू
- ‘ खेतों के वैज्ञानिक ’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(क) मुरारी शर्मा (ख) डा. महेंद्र मथुप
(ग) हरिमन शर्मा (घ) एसआर हरनोट
उत्तर 1 क 2 ग 3 घ 4 ख 5 ग 6 घ 7 ख 8 क 9 ग 10 क 11 ख 12 घ 13 क 14 ग 15 घ 16 ख
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App