अद्वितीय अनुपम खैर

अनुपम खेर हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं।  वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और हिंदी नाटकों का हिस्सा रहे हैं।  उन्होंने कई हालीवुड फिल्मों में भी काम किया है और अपने देश का नाम विदेशों में भी अपने अभिनय के जरिए ऊंचा किया है।  हिंदी सिनेमा में उनके कार्यों के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री का सम्मान भी मिल चुका है उन्हें सिनेमा में लंबे समय का अनुभव होने के कारण ही लोग उन्हें स्कूल ऑफ  एक्टिंग भी कहते हैं।

पृष्ठभूमि : अनुपम खेर का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ और वे शिमला में पले बढ़े हैं। उनके पिता एक क्लर्क थे।

पढ़ाई : खेर की पढ़ाई शिमला के डीएवी स्कूल से हुई है। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व छात्र व पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं।

शादी :

अनुपम की पहली शादी मधुमालती से हुई थी। उनसे तलाक के बाद उन्होंने किरन खेर से शादी कर ली।

करियर :

अनुपम खेर के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘आगमन’ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने तकरीबन 100 से ऊपर फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम किया। खलनायक के रूप में फिल्म ‘कर्मा’ में उनके द्वारा निभाया गया किरदार ‘डा डैंग’ आज भी लोगों के जहन में ताजा है।  उन्होंने फिल्मों में लगभग हर तरह के किरदार निभाए हैं। उन्हें फिल्म ‘डैडी और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।  इसके अलावा भी उन्हें कई बार कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।