इथोपिया की टीम ने जानी पहाड़ी खेती

By: Mar 17th, 2017 12:15 am

newsनौणी —  इथोपिया का एक दल गुरुवार को डा. वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी पहुंचा। अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान दल के सदस्यों को पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली खेती और वन्य पौधों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दल का नेतृत्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. गेमिबो द्वारा किया गया। इथोपिया से आए दल ने नौणी विश्वविद्यालय के कार्यों की काफी अधिक सराहना की है। इस दौरान दल के सदस्यों ने नौणी विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शोध कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। टीम का नेतृत्व कर रहे डा. गेमिबो ने कहा कि आने वाले दिनों में इथोपिया सरकार नौणी विश्वविद्यालय के साथ शैक्षिक आदान-प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इथोपिया के पास भारत की अपेक्षा मेन पावर काफी कम है, इसलिए इथोपिया को ऐसी तकनीक की जरूरत रहती है, जिसमें कम से कम मेन पावर का इस्तेमाल हो। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल नौणी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है, जो कि काफी सराहनीय है। इथोपिया के तीन छात्र नौणी विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। आने वाले समय में साउथ एशिया समझौते के तहत इथोपिया के साथ भी नौणी के कई शैक्षणिक व तकनीक संबंधी समझौते किए जाएंगे। दोनों देशों के विश्वविद्यालय आने वाले दिनों में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स करवाने के लिए भी शैक्षित आदान-प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक यदि इथोपिया में जाकर छात्रों को प्रशिक्षण दें तो इसका काफी अधिक लाभ हो सकता है। इस टीम में कुल 16 सदस्य शामिल थे। यह टीम एक दिन विश्वविद्यालय में रुकी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विश्वविद्यालय की लैब, सोलर सिस्टम, हाइड्रोफिनिक्स प्लांट, बागीचे, फ्लोरीकल्चर, फूड साइंस, मुधमक्खी पालन, प्लांट पाइथोलोजी, सायल साइंस, बागबानी व वानिकी विभाग का भी यह टीम निरीक्षण किया।  दोनों देशों के वैज्ञानिक अपने अनुभव साझा किए। नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एचसी शर्मा ने बताया कि यह काफी गौरव की बात है कि इथोपिया से आई टीम विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है। आने वाले समय में इस टूअर के सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है। इस दौरान निदेशक अनुसंधान  डा. केएस वर्मा, निदेशक  डा. विजय सिंह ठाकुर, डीन ऑफ हार्टिकल्चर जेसी शर्मा, डीन ऑफ फोरेस्ट्री डा. पीके महाजन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App