कामगारों को 52 हजार के चेक बांटे

नालागढ़ —  नालागढ़ उपमंडल की कश्मीरपुर पंचायत में भवन एवं सन्निर्माण कामगार वेलफेयर बोर्ड से जुड़े कामगारों चेयरमैन बावा ने सौगात बांटी है। इस दौरान चेयरमैन बावा हरदीप ने दो चेक 50 हजार रुपए के विवाह के लिए और 2700 रुपए का एक चेक शिक्षा के लिए प्रदान किया, वहीं 20 कामगारों को बोर्ड से पंजीकृत होने पर पासबुक भी वितरित की। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य उजागर सिंह, केवल कृष्ण, उपप्रधान जगजीत सिंह जग्गा, हाकम सिंह व गुरमुख सिंह, सतनाम राणा, पूर्व प्रधान छोटू राम, श्याम लाल, दाता राम, जगत नारायण, दलीप सिंह, प्यारा चौधरी, जगतार सिंह, रघुवीर सिंह, बग्गा सिंह आदि उपस्थित रहे। कामगार वेल्फेयर बोर्ड के चेयरमैन बावा हरदीप सिंह ने कहा कि बोर्ड के तहत प्रदेश में एक लाख लोगों को जोड़ा जा चुका है, जिसमें से हजारों कामगारों को बोर्ड द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ उठा रहे है और प्रदेश में बोर्ड से पंजीकृत कामगारों को करीब 31 करोड़ रुपए से अधिक राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने सरकार द्वारा कामगारों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ हल्के के तहत सभी गांवों से श्रमिकों को बोर्ड से जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से जुड़े कामगारों को जहां स्टाईफंड मिलेगा, वहीं सिलाई मशीनें, इंडक्शन, सोलर लैंप, लेडी साइकिलें, पढ़ाई व विवाह के लिए आर्थिक मदद आदि अन्य सुविधाएं मुहैया की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नालागढ़ में बोर्ड का होस्टल भी वर्किंग करना शुरू कर देगा, जिससे कामगारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका शेष कार्य पूरा करवाकर इसे जनता को समर्पित करवाया जाएगा।