किन्नौर के कोठी में आठ मकान स्वाह , एक करोड़ नुकसान का अनुमान

By: Mar 25th, 2017 6:04 pm

news रिकांगपिओ – किन्नौर जिला के कोठी गांव में शुक्रवार देर रात 11 परिवारों पर आग का कहर बरपा। इस भीषण आगजनी में जहां आठ आशियाने पूरी तरह जलकर राख हो गए, वहीं तीन मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ। गनिमत यह रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस आगजनी से प्रारंभिक नुकसान का अनुमान एक करोड़ से भी अधिक का माना जा रहा है। घटना की जानकरी मिलते ही एडीएम कल्पा अविंद्र शर्मा देर रात ही घटना स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद आईटीबीपी, फायर बिग्रेड व पुलिस दल सहित स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। अगर आग और फैलती तो देवी कोठी माता के ऐतिहासिक मंदिर सहित कई लोगों के आशियाने भी आग की भेट चढ़ जाते। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। इस आगजनी की घटना में अविनाश, देवेंद्र सिंह, सुशील नेगी, गोपाल सिंह, आत्म प्रकाश, सोम प्रकाश, सुरेंद्र सिंह व रामेश्वरी के बहुमंजिला मकान पूरी तरह जल कर राख हो गया। यह प्रभावित परिवार अपना कुछ भी सामान नहीं बचा पाए। इस आगजनी में रमेश कुमार, विनय कुमार व ठाकुर देवी के मकानों को आशिंक रूप से नुकसान हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App