क्या आप जानते हैं?

पेंग्विन किस वर्ग का जीव है?

पेंग्विन एक प्रकार का पक्षी है, जो उड़ नहीं पाता, पर काफी समय पानी के अंदर बिता सकता है। इनकी 17 प्रजातियां मिलती हैं। पेंग्विन के नाम पर हमें लगता है कि वे सिफ र् अंटार्कटिका के बर्फीले इलाकों में ही मिलते होंगे। ऐसा नहीं है। वे न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमरीका में भी मिलते हैं।

एक गिलहरी की उम्र कितनी होती है?

गिलहरी की उम्र ज्यादा से ज्यादा छह साल होती है, पर शहर की गिलहरियां अकसर इसके पहले ही मर जाती हैं। मोटर गाडि़यों या दूसरी दुर्घटनाओं में वे जल्दी मर जाती हैं।

नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा पर अपना कौन सा पैर पहले बाहर रखा?

नील आर्मस्ट्रांग ने पहले बायां पैर बाहर निकाला और चंद्रमा की सतह पर रखा। उनका दायां पैर लैंडिग पैड पर ही था और कहा, That’s one small step for man, one giant leap for mankind. यह बात 21 जुलाई 1969 की है।

जापान की राजधानी टोक्यो को किस उपनाम से जाना जाता है ?

ओसाका

हरिजन शब्द किसने दिया था?

महात्मा गांधी ने।

भारत में कॉफी  की अच्छी उपज कहां होती है

कर्नाटक में

फतेहपुर सीकरी का निर्माण किसने करवाया?

 मुगल सम्राट अकबर