गोपालपुर चिडिय़ाघर से भागे तीन तेंदुए, क्षेत्र में दहशत

By: Mar 15th, 2017 5:30 pm

LOGO1नगरी (पालमपुर)— गोपालपुर स्थित चिडिय़ाघर से तीन तेंदुए भाग गए हैं। घटना के बाद गोपालपुर सहित आसपास के क्षेत्र में दशहत का माहौल है। यह चडि़यिाघर वन विभाग के वन्य प्राणी विंग के अधीन है। घटना के बाद विभाग ने आसपास के सारे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जाता है कि किसी ने पिंजरे को काटा हुआ है। ऐसे में लग रहा है कि इन तेंदुओं को भगाया गया है। इस घटना के बाद चिडिय़ाघर की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। वन्य प्राणी विंग के डीएफओ का कहना है कि अभी दो तेंदुओं के भागने की सूचना है। इस बारे अभी वह पूरी जानकारी नहीं दे सकते। घटना के बाद आसपास के गांवों व स्कूलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी तेंदुएं काफी खतरनाक हैं तथा इन्हें कुछ समय पहले ही पकड़ कर यहां लाया गया था। लोग इस घटना के बाद दशहत में हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App