चंबा के कांडी पुल से कूदे मां-बेटा

चंबा — जिला के सुंडला-भलेई मार्ग पर स्थित कांडी पुल, जो कि सुसाइड प्वाइंट के नाम से जाना जाता है, पर से एक मां-बेटे ने छलांग लगा दी। घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। लिहाजा दोनों की तलाश नदी में की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले बेटे ने छलांग लगाई और बाद में इस महिला ने भी छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाली महिला ममता (47) बताई जा रही है, जबकि युवक रोहित (20) बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। महिला लदोग की रहने वाली थी, जो किलोक निर्माण विभाग में कार्यरत थी। डीएसपी सलूणी महिंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।