डैहर में दोमंजिला मकान स्वाह

By: Mar 8th, 2017 12:20 am

शार्ट सर्किट से सुलगी चिंगारी, दो लाख की संपत्ति का नुकसान

newsडैहर— स्थानीय उपतहसील के मुख्य बाजार के साथ लगते कस्बे में सोमवार आधी रात को एक दोमंजिला चद्दरनुमा चार कमरों का मकान  जलकर राख हो गया। अग्किंड में दो लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गोपाला राम पुत्र महंत राम के पुराने दोमंजिला मकान में रात 12 बजे आग लगी। सबसे पहले आग गोपाला राम के पड़ोसी ने देखी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी उसे दी।  गोपाला राम साथ लगते मकान में परिवार सहित सोया हुआ था।  मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस व अन्य ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद  आग को बुझाया। परंतु तब तक अंदर रखा सामान व छत की लकड़ी सहित सब कुछ   राख हो चुका था। प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। डैहर के नायब तहसीलदार महिंद्र सिंह व ग्रामीण राजस्व अधिकारी  राजपाल चंदेल सहित डैहर पंचायत प्रधान राजेश धीमान, उपप्रधान सरोज शर्मा ने अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया।

बेजुबान झुलसे

ऊना — बंगाणा के निकटवर्ती गांव बुधान में  आग लगने से चार गोशालाएं जलकर राख हो गई हैं। इसमें  बेजुबान कई पशु झुलस गए हैं, जिनमें करीब दस पशुओं की मौत हो गई। इन पशुओं में भैंस, बकरियां शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App